सरकार ने हमारा वक्त बर्बाद किया, फोन जब्त किए, 5 घंटे बिठाकर रखा...नड्डा और CJP टीम की मुलाकात पर बोले अभिजीत दिपके

दिपके का आरोप है कि बातचीत के लिए बुलाकर उनके प्रतिनिधियों के मोबाइल फोन छीन लिए गए। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को एक तरह से जेपी नड्डा के आवास पर 'हाउस अरेस्ट' जैसी स्थिति में 5 घंटे तक बिठाकर रखा गया।

Abhijit Dipke: नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन अब और उग्र हो गया है। आंदोलन के 32वें दिन 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि बातचीत के नाम पर सरकार ने सिर्फ उनका समय बर्बाद किया है। अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर पर समर्थकों को संबोधित करते हुए सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ हुई बैठक के बारे में की दावे किए।

Dipke cockroch

अभिजीत दिपके का दावा

मोबाइल जब्त किए

दिपके का आरोप है कि बातचीत के लिए बुलाकर उनके प्रतिनिधियों के मोबाइल फोन छीन लिए गए। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास को एक तरह से जेपी नड्डा के आवास पर 'हाउस अरेस्ट' जैसी स्थिति में 5 घंटे तक बिठाकर रखा गया। दिपके ने कहा, पूरा प्लान टीम को बिखेरने का था, ताकि जब बाहर अराजकता (पुलिस कार्रवाई) हो, तो संभालने वाला कोई न हो। एक तरफ आप बातचीत का ढोंग करते हैं, दूसरी तरफ छात्रों पर लाठियां भांजते हैं।

End of Feed