गुजरात में HMPV का मिला एक और केस, 8 साल का लड़का संक्रमित, मामलों की संख्या बढ़कर 3 हुई

बच्चा वर्तमान में हिम्मतनगर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। इस मामले को अब तक संदिग्ध एचएमपीवी मामला माना जा रहा था।

HMPV Virus In India: गुजरात के साबरकांठा जिले में आठ वर्षीय एक लड़के के ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इससे राज्य में एचएमपीवी मामलों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि प्रांतिज तालुका के खेतिहर मजदूर परिवार से ताल्लुक रखने वाला यह लड़का एक निजी प्रयोगशाला द्वारा किए गए परीक्षण में एचएमपीवी से संक्रमित पाया गया था, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारियों ने पुष्टि के लिए उसके रक्त के नमूने एक सरकारी प्रयोगशाला भेजे थे।

virus

गुजरात में HMPV वायरस

बच्चा निजी अस्पताल में भर्ती

बच्चा वर्तमान में हिम्मतनगर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। इस मामले को अब तक संदिग्ध एचएमपीवी मामला माना जा रहा था। साबरकांठा जिलाधिकारी रतनकंवर ने कहा सरकारी प्रयोगशाला ने शुक्रवार को पुष्टि की कि लड़का एचएमपीवी से संक्रमित है। फिलहाल उसका इलाज हो रहा है और उसकी हालत स्थिर है। अस्पताल के डॉक्टरों ने संवाददाताओं को बताया कि लड़का वेंटिलेटर पर है।

End of Feed