Women Reservation: 2029 के लोक सभा चुनाव में सरकार 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करना चाहती है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार की कोशिश है कि परिसीमन का काम 2029 के लोक सभा चुनाव से पहले ही हो जाए। लोक सभा में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का नारी शक्ति अधिनियम संसद पारित कर चुकी है। हालांकि यह परिसीमन के बाद ही लागू हो पाएगा।
परिसीमन पर दक्षिण की हिस्सेदारी कम नहीं होगी
2026 तक परिसीमन पर फ्रीज है और नए परिसीमन के लिए संसद से संविधान संशोधन को मंजूरी देनी होगी। सरकारी सूत्रों ने कहा है कि परिसीमन में दक्षिण भारत के राज्यों की चिंताओं का ध्यान रखा जाएगा। ऐसा कतई नहीं होगा कि उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी कम हो।
जनगणना के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल
वहीं, इस बार जनगणना में तकनीक का प्रयोग होगा जिससे तेजी आने की संभावना है। 2027 के अंत तक जनगणना के अंतिम आंकड़े आ सकते हैं। 16 भाषाओं में मोबाइल फोन पर जनगणना होगी। जनगणना के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल होगा।
