Israel Attacks Iran: मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत सतर्क, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुरक्षा पर हुई उच्च स्तरीय बैठक

मध्य पूर्व में बदलते हालात के बीच भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुरक्षा और संचालन को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरस्पेस प्रतिबंधों और संभावित NOTAM को ध्यान में रखते हुए संबंधित एजेंसियों के साथ व्यापक समीक्षा बैठक की। यात्री सुरक्षा, सुचारु संचालन और त्वरित समन्वय सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियों का आकलन किया गया है।

Israel Attacks Iran: मध्य पूर्व में उभरते हालात को देखते हुए भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं की सुरक्षा और संचालन को लेकर व्यापक समीक्षा की है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) ने संभावित एयरस्पेस प्रतिबंधों और नोटम (NOTAM) के मद्देनजर सभी संबंधित एजेंसियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर तैयारियों का आकलन किया। नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आयोजित बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, Airports Authority of India (AAI), Directorate General of Civil Aviation (DGCA), विभिन्न एयरलाइन ऑपरेटरों और देश के प्रमुख एयरपोर्ट संचालकों ने भाग लिया। समीक्षा का फोकस यात्री सुरक्षा, परिचालन निरंतरता और रियल-टाइम समन्वय पर रहा।

Israel Attacks Iran: मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत सतर्क, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुरक्षा पर हुई उच्च स्तरीय बैठक

भारतीय एयरलाइनों को दिया गया ये निर्देश

मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित करने वाली भारतीय एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि वे प्रभावित क्षेत्रों में जारी एयरस्पेस एडवाइजरी, NOTAM और रूट प्रतिबंधों की लगातार निगरानी करें। आवश्यक होने पर उड़ानों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित करने या डायवर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वैश्विक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन सुनिश्चित हो सके।

End of Feed