पश्चिम बंगाल के मालदा में बेपटरी हुई मालगाड़ी; हादसे के बाद मची अफरा तफरी

Train Accident: पश्चिम बंगाल में एक और रेल दुर्घटना हुई है। बता दें कि मालदा के कुमेदपुर में एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इस हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी और हड़कंप मच गया। हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

Train Accident: पश्चिम बंगाल में एक और रेल दुर्घटना हुई है। शुक्रवार को मालदा के कुमेदपुर में एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई। यह मालगाड़ी एनजीपी से कटिहार जा रही थी।

Train_Derail

बंगाल में बेपटरी हुई ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हादसे के बाद मची अफरा तफरी

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कुमेदपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई। इस हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी और हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और हादसे की जांच में जुट गए। इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

End of Feed