रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, 3000 नई ट्रेनें शुरू करेगा भारतीय रेलवे, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया बड़ा ऐलान

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 17, 2023, 07:32 AM IST

New Trains Announcement: छठ पूजा से पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए अगले 5 सालों में 3000 नई ट्रेनें शुरू करने का फैसला किया।

New Trains Announcement: ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए भारतीय रेलवे बड़ा तोहफा देने जा रहा है। रेल यात्रियों की पेशानियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 3000 नई ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16 नवंबर 2023 को कहा कि रेलवे की मौजूदा यात्री क्षमता को 800 करोड़ से बढ़ाकर 1000 करोड़ करने के लिए वह अगले 4-5 वर्षों में 3 हजार नई ट्रेनें शुरू करने की योजना पर काम कर रहे हैं। रेल मंत्री वैष्णव ने यह भी कहा कि यात्रा का समय कम करना रेल मंत्रालय का एक और महत्वपूर्ण टारगेट है। वैष्णव ने यहां रेल भवन में मीडिया कहा कि वर्तमान में करीब 800 करोड़ यात्री सालाना रेलवे का सफर कर रहे हैं। हमें 5 साल में इस क्षमता को बढ़ाकर 1000 करोड़ करना होगा क्योंकि जनसंख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें 3000 अतिरिक्त ट्रेनों की जरुरत है, जो यात्रियों की इस बढ़ी हुई संख्या को सहूलियत देने में मदद करेंगी।

New train, Railway Minister Ashwini Vaishnav

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया नई ट्रेनें चलाने का ऐलान

वंदे भारत के अलावा हर साल 250 नई ट्रेनें लाएगा रेलवे

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल 69000 नए कोच उपलब्ध हैं और हर साल रेलवे करीब 5000 नए कोच बना रहा है। सूत्रों ने कहा कि इन सभी प्रयासों से रेलवे हर साल 200 से 250 नई ट्रेनें ला सकता है, जो 400 से 450 वंदे भारत ट्रेनों से अलग हैं। ये ट्रेनें आने वाले वर्षों में रेलवे से जुड़ने जा रही हैं। वैष्णव ने कहा कि यात्रा का समय कम करना रेलवे के लिए एक और लक्ष्य है, जिसके लिए मंत्रालय ट्रेनों की गति में सुधार और रेल नेटवर्क का विस्तार करने पर काम कर रहा है।

End of Feed