पंजाब: स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला, सामने आया फायरिंग का वीडियो

Golden Temple Firing Video: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया गया। वह बाल-बाल बच गए। हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स रिवॉल्वर निकालकर सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग करने की कोशिश करता है।

Golden Temple Firing Video: अमृतसर के स्वर्ण मंदिर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया गया। वह बाल-बाल बच गए। हमले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स रिवॉल्वर निकालकर सुखबीर सिंह बादल पर फायरिंग करने की कोशिश करता है। हालांकि, वहां खड़े शख्स उसे रोक देते हैं।

Attack on Sukhbir Singh Badal

स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल पर हमला।

यह हमला तब हुआ, जब सुखबीर सिंह बादल 2 दिसंबर को श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा उनके लिए घोषित धार्मिक दंड के तहत 'सेवा' कर रहे थे। बुधवार को वह व्हील चेयर से स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे और सजा के तहत स्वर्ण मंदिर के गेट पर भाला पकड़े पहरेदारी कर रहे थे। इस दौरान उनके गले में सजा वाली तख्ती भी लटकी थी। इस दौरान एक शख्स ने उनपर गोली चला दी।

End of Feed