देश

Earthquake: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश और नागपुर में डोली धरती, 5.3 तीव्रता का आया भूकंप; मचा हड़कंप

तेलंगाना के मुलुगु में बुधवार सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप के झटके सुबह सात बजकर 27 मिनट पर महसूस किए गए। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

Image

Earthquake: तेलंगाना और आंध्र प्रदेश और नागपुर में डोली धरती, 5.3 तीव्रता का आया भूकंप; मचा हड़कंप

हैदराबाद: तेलंगाना के मुलुगु में बुधवार सुबह 5.3 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। भूकंप के झटके सुबह सात बजकर 27 मिनट पर महसूस किए गए। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इधर, महाराष्ट्र के नागपुर में भी भूंकप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप से तत्काल किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के सूत्रों और स्थानीय निवासियों के अनुसार नागपुर में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार गढ़चिरौली जिले में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। आईएमडी के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के हल्के झटके आमतौर पर भूकंप के केंद्र से 200 से 300 किलोमीटर दूर महसूस किए जाते हैं।

असामान्य झटके महसूस किए गए

मुलुगु के पास वारंगल के कई निवासियों ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे के आसपास उन्हें कुछ सेकंड के लिए एक असामान्य झटका महसूस हुआ। छत के पंखे हिलने लगे और अलमारियों से सामान गिरने लगा। एनजीआरआई के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक पूर्णचंद्र राव ने बताया कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पांच से अधिक तीव्रता के भूकंप बहुत कम देखे जाते हैं। उन्होंने बताया कि 1969 में भद्राचलम में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था, हालांकि इससे छोटे भूकंप भी आए हैं। बुधवार को आए 5.3 तीव्रता के भूकंप के बाद अगले कुछ दिनों तक भूकंप के बाद के झटके आ सकते हैं, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

नागपुर में भी भूंकप

नागपुर में भी भूंकप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, तेलंगाना के बहुत करीब स्थित गढ़चिरौली में भी भूंकप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि चंद्रपुर में शहर के कुछ हिस्सों, बल्लारपुर और तेलंगाना की सीमा से सटी तहसीलों में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। चंद्रपुर के जिलाधिकारी विनय गौड़ा ने निवासियों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है और अगर फिर से ऐसे झटके महसूस हों तो वे सतर्क रहें तथा इमारतों से बाहर खुले स्थानों पर चले जाएं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें