गोवा में सियासी बवंडर: PWD मंत्री नीलेश कैब्राल ने दिया इस्तीफा, मुख्यमंत्री सावंत बोले- पार्टी हित में लिया फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2023, 03:21 PM IST

Nilesh Cabral resignation: प्रमोद सावंत ने बताया कि कैब्राल ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा स्वीकृति के लिए राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को भेज दिया गया है।

Nilesh Cabral resignation: गोवा की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिली है। यहां गोवा के विधायक एलेक्सो सिकेरा को मंत्रिमंडल में शामिल करने के फैसले के बाद राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) मंत्री नीलेश कैब्राल ने राज्य मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। सिकेरा उन आठ विधायकों में से थे, जो पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।

goa cm pramod sawant

नीलेश कैब्राल के इस्तीफे के बाद सीएम प्रमोद सावंत

भाजपा विधायक कैब्राल (51) कर्चोरेम निर्वाचन क्षेत्र से सावंत के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में पीडब्ल्यूडी और कानून और न्यायपालिका विभागों का प्रभार संभाल रहे थे। इस्तीफा देने के बाद उनकी कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। राजभवन के सूत्रों ने पुष्टि की है कि रविवार शाम सात बजे मंत्रिमंडल में नए मंत्री को शामिल किया जाएगा। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुख्यमंत्री कार्यालय से एक संचार का जिक्र करते हुए कहा कि राज्यपाल राज्य से बाहर हैं और वह आज दोपहर लौटेंगे। हम शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयार हैं। वहीं, सिकेरा (66) ने भी पुष्टि की कि उन्हें आज दिन में मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

End of Feed