Goa: सीएम प्रमोद सावंत की पत्नी ने संजय सिंह के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि का केस, आप सांसद के खिलाफ नोटिस जारी

Cash for Job Scam: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सजंय सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही है। कैश फॉर जॉब स्कैम मामले में संजय सिंह के आरोपों के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी ने उनके खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद आप सांसद के खिलाफ नोटिस जारी हो गया।

Goa Politics: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी द्वारा ‘पैसे के बदले नौकरी’ घोटाले में कथित तौर पर खुद को घसीटे जाने के खिलाफ दाखिल 100 करोड़ रुपये के मानहानि मुकदमे में अदालत ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह को नोटिस जारी किया। अदालत ने सिंह से 10 जनवरी 2025 तक जवाब तलब किया।

Sanjay Singh vs Goa Government on Cash for Job Scam

संजय सिंह के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज, नोटिस जारी।

संजय सिंह के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दर्ज

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की पत्नी ने AAP सांसद संजय सिंह के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस दर्ज कराया है। भाजपा विधायक कृष्ण वी. सालकर ने कहा, "नौकरी घोटाले में सीएम की पत्नी आई थीं और उन पर आरोप लगाए गए और यह सही नहीं है। अब तक हमने देखा है कि सीएम की पत्नी सुलक्षणा पार्टी कार्यकर्ता का काम करती हैं। सीएम को बदनाम करने के लिए परिवार को इसमें घसीटना ठीक नहीं है, हमने मानहानि का केस दर्ज कराया है। चूंकि यह नौकरी घोटाला सामने आया है, इसलिए सीएम ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का फैसला किया है।"

End of Feed