देश

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में जोरधार धमाका, आग बुझाने में जुटीं दमकल की 3 गाड़ियां

Tamil Nadu Firecracker Unit Blast: ​तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के सेवलपट्टी गांव में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। बता दें कि फैक्ट्री परिसर में मौजूद तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियों को तैनात किया गया है। बता दें कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Image

तमिलनाडु की पटाखा फैक्ट्री में आग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Tamil Nadu Firecracker Unit Blast: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के सेवलपट्टी गांव में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ। बता दें कि फैक्ट्री परिसर में मौजूद तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियों को तैनात किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को विरुधुनगर जिले के सेवलपट्टी गांव में एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, क्योंकि विस्फोट की आवाज सुनकर कर्मचारी तुरंत परिसर से बाहर निकल गए। इस घटना में फैक्ट्री परिसर में खड़ी तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

जांच में जुटे अधिकारी

अग्निशमन विभाग ने आग पर काबू पाने और उसे बुझाने के लिए तीन दमकल गाड़ियां तैनात कीं। वेम्बकोट्टई पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article