Goa Murder: सूचना सेठ ने होटल स्टाफ से मंगवाई थी दो बोतल कफ सिरप, टैक्सी बुक कराने पर अड़ी रही

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2024, 09:59 AM IST

गोवा पुलिस ने सूचना सेठ को सोमवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गिरफ्तार कर लिया था। मंगलवार को गोवा लाया गया और मापुसा शहर की एक अदालत ने उसे छह दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Goa child murder case: गोवा में अपने 4 साल के मासूम बच्चे की जान लेने वाली एक स्टार्ट-अप कंपनी की 39 वर्षीय सीईओ सूचना सेठ मामले में नए खुलासे हो रहे हैं। होटल मैनेजर गगन गंभीर की पहली शिकायत प्रति में बताया गया है कि कैसे उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सतर्क कर दिया जिसके कारण महिला की गिरफ्तारी हुई। मैनेजर ने बताया, सूचना ने होटल स्टाफ को फोन कर कहा था कि उन्हें खांसी है और दो बोतल बेनाड्रिल कफ सिरप का ऑर्डर दिया था। बाद में खुलासा हुआ कि उसने अपने बच्चे को ही सिरप पिला दिया था ताकि वह गहरी नींद में चला जाए।

Suchana Seth Goa Murder Case

गोवा हत्याकांड

होटल स्टाफ से मांगी थी मदद

इसके बाद सूचना ने रात के वक्त टैक्सी बुक करने के लिए होटल स्टाफ से मदद मांगी थी। यहां तक कि जब स्टाफ ने कहा- हवाई टिकट सस्ते हैं, उसने टैक्सी बुक करने की जिद की। उसके कमरे में खून के धब्बे देखकर होटल स्टाफ ने टैक्सी ड्राइवर रायजॉन को पास के पुलिस स्टेशन जाने की बात कहकर मामले की जानकारी देने को कहा। इसी बीच उन्होंने गोवा पुलिस को भी अलर्ट कर दिया।

End of Feed