देश

'भारत दुनिया के लिए आज अवसर, क्रिकेट से हम और करीब आए ', ऑस्ट्रेलियाई PM ने संसद में की प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ

अल्बानिज ने कहा, 'प्रधानमंत्री के रूप में अब तक भारत की मेरी दो यात्राएं मेरे लिए सबसे बड़े सम्मानों में से एक रही हैं। इसी तरह, मुझे जल्द ही यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करने का सौभाग्य मिलेगा, और दूसरी बार ऐसा करने को लेकर मैं उत्साहित हूं।'

Image

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानिज।

Photo : AP

Australian pm peraises India: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानिज ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। अपनी संसद को संबोधित करते हुए अल्बानिज ने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। साथ ही यह सबसे बड़ी आबादी वाला देश भी है। भारत दुनिया भर के लिए एक अवसर है। अल्बानिज ने कहा कि उनकी भारत यात्रा उनके लिए बड़े सम्मानों में से एक रही है। पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर वह बहुत उत्सुक हैं।

'सबसे बड़े सम्मानों में से एक है मेरी भारत यात्रा'

अल्बानिज ने कहा, 'प्रधानमंत्री के रूप में अब तक भारत की मेरी दो यात्राएं मेरे लिए सबसे बड़े सम्मानों में से एक रही हैं। इसी तरह, मुझे जल्द ही यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेजबानी करने का सौभाग्य मिलेगा, और दूसरी बार ऐसा करने को लेकर मैं उत्साहित हूं।'

'भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन जाएगा'

भारत स्थित ऑस्ट्रेलियाई दूतावास की ओर से X पर पोस्ट वीडियो में उन्होंने कहा, 'भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश है लेकिन इस दशक में यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी बन जाएगा। यह हमारे और हमारे क्षेत्र के लिए एक असाधारण अवसर है। हम एक प्रशांत महासागर राष्ट्र हैं, लेकिन साथ ही हम हिंद महासागर क्षेत्र का भी हिस्सा हैं। आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते ने हमारे व्यापारिक संबंधों को और मजबूत किया है। संस्कृति, शिक्षा और क्रिकेट के जरिए भी हम एक-दूसरे के और करीब आए हैं।'

जल्द ही मैं पीएम मोदी की मेजबानी करूंगा-अल्बनिज

उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री के रूप में भारत की मेरी अब तक की दो यात्राएं मेरे लिए बड़े सम्मान की बात रही हैं। इसी तरह, मुझे जल्द ही यहां प्रधानमंत्री मोदी की मेजबानी करने का अवसर मिलेगा और दूसरी बार ऐसा करने को लेकर मैं बेहद उत्सुक हूं। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा को यहां रहने वाला 10 लाख से अधिक भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय और भी खास बना देगा।'

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article