गुवाहाटी में लड़की की मौत, असम में GBS से संदिग्ध मौत का पहला मामला, लगातार पैर पसार रहा वायरस

लड़की बिहार की रहने वाली थी और असम में रह रही थी। लड़की के पिता के एक सहकर्मी ने कहा, माता-पिता उसे इलाज के लिए दिल्ली ले जाना चाहते थे और एक एयर एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई थी। हालांकि, वह बच नहीं सकी।

GBS death in Assam- गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में 17 वर्षीय एक लड़की की संदिग्ध गुइलेन-बैरी सिंड्रोम (GBS) के कारण मौत हो गई, जो असम में इस तरह का पहला मामला है। अस्पताल के डॉक्टरों ने शनिवार को यह जानकारी दी। हालांकि, अस्पताल और राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। अस्पताल के एक बाल रोग विशेषज्ञ ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, 12वीं कक्षा की लड़की को लगभग 10 दिन पहले प्रतीक्षा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसे जीबीएस का पता चला था।

GBS death

GBS से लड़की की मौत (फाइल फोटो)

असम में जीबीएस का पहला ज्ञात मामला

जीबीएस के कारण अचानक सुन्नता और मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है, इसके लक्षणों में अंगों में गंभीर कमजोरी और दस्त शामिल हैं। डॉक्टर ने कहा कि लड़की की हालत खराब हो गई और उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। यह जीबीएस की एक बहुत ही गंभीर किस्म थी और कल रात उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि यह इस सीजन में असम में जीबीएस का पहला ज्ञात मामला है, हालांकि यह एक बहुत ही सामान्य जीवाणु रोग है, जो तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है।

End of Feed