ममता बनर्जी की किम जोंग उन से कर दी तुलना, ईडी की टीम पर हमले को लेकर गरजे गिरिराज सिंह

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 6, 2024, 08:30 AM IST

West Bengal News: पश्चिम बंगाल में ईडी की टीम पर हुए हमले को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सीएम ममता बनर्जी को जमकर लताड़ लगाई है। उन्होंने कहा कि 'पश्चिम बंगाल में किम जोंग उन की सरकार है, लोकतंत्र जैसा कुछ नहीं।' भीड़ के हमले में तीन अधिकारी गंभीर रूप से घायल हैं।

Giriraj Singh Vs Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की कड़ी आलोचना करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ऐसा प्रतीत होता है कि ममता बनर्जी राज्य में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन जैसी सरकार का नेतृत्व कर रही हैं, जहां लोकतंत्र है ही नहीं।

Giriraj Singh Slams Mamata Banerjee

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर किया तीखा प्रहार।

'किम जोंग-उन की तरह सरकार चला रही हैं ममता बनर्जी'

गिरिराज सिंह ने कहा, 'पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र जैसा कुछ नहीं है। ऐसा लगता है कि वहां किम जोंग-उन की सरकार है। अधीर रंजन ने कहा है कि अगर हत्या भी हो जाए तो कोई नई बात नहीं होगी। यह ममता बनर्जी का लोकतंत्र है।' सूत्रों के मुताबिक, गुरुवार रात जब ईडी के अधिकारी उत्तर 24 परगना जिले में यात्रा कर रहे थे तो उनकी कार पर हमला किया गया और उसकी खिड़कियां तोड़ दी गईं।

End of Feed