तबीयत बिगड़ने पर कुवैत के अस्पताल में भर्ती हुए आजाद, अपनी सेहत पर दिया अपडेट, बोले-ठीक हो रहा हूं

बताया जा रहा है कि कुवैत में अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। अपनी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए आजाद ने X पर बताया कि उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। आतंकवाद और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी देने के लिए भारत के सात सर्वदलीय शिष्टमंडल इन दिनों विदेश दौरे पर है।

Ghulam Nabi Azad : जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को कुवैत के एक अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। आजाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बैजयंत पांडा की अगुवाई वाले सर्वदलीय शिष्टमंडल का हिस्सा हैं। बताया जा रहा है कि कुवैत में अत्यधिक गर्मी पड़ने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। अपनी सेहत के बारे में जानकारी देते हुए आजाद ने X पर बताया कि उनकी तबीयत में तेजी से सुधार हो रहा है। आतंकवाद और 'ऑपरेशन सिंदूर' के बारे में जानकारी देने के लिए भारत के सात सर्वदलीय शिष्टमंडल इन दिनों विदेश दौरे पर है।

Ghulam Nabi Azad

कुवैत के अस्पताल में गुलाम नबी आजाद।

डॉक्टरों की निगरानी में हैं आजाद

पांडा ने मंगलवार को बताया कि खाड़ी देशों की यात्रा पर आए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह अब डॉक्टरों की निगरानी में हैं। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई कर रहे पांडा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, 'हमारे प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बीच में, श्री गुलाम नबी आजाद को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। उनकी हालत स्थिर है, उन्हें चिकित्सकीय देखरेख में रखा गया है, और उनकी कुछ चिकित्सकीय जांच की जाएंगी।'

End of Feed