Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गाजियाबाद कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है। मेनका गांधी के एनजीओ से जुड़े सौरभ गुप्ता ने एल्विश यादव पर मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है।
क्या है पूरा मामला?
सौरभ गुप्ता ने नोएडा में एल्विश यादव के खिलाफ सांपों के जहर का इस्तेमाल करने का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि एल्विश यादव लगातार मुकदमा वापस लेने के लिए धमका रहे हैं और गाड़ियों से सौरभ गुप्ता का पीछा करवा रहे हैं। सौरभ गुप्ता ने कोर्ट में कहा कि लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है और गाड़ियों की काफिला उनका पीछा कर रहा है।
