भारत के स्वदेशी फाइटर जेट तेजस के प्रोडक्शन को मिलेगी नई रफ्तार, HAL को मिले 3 और F404 इंजन

Tejas Production: अमेरिकी रक्षा कंपनी GE Aerospace ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को LCA Tejas Mk1A प्रोग्राम के लिए तीन और F404 इंजन की डिलीवरी की है।​

Tejas Production: भारतीय वायुसेना की ताकत में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच, स्वदेशी फाइटर जेट तेजस के प्रोडक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आपको बता दें कि अमेरिकी रक्षा कंपनी GE Aerospace ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को एलसीए तेजस एमके1ए (LCA Tejas Mk1A) प्रोग्राम के लिए तीन और F404 इंजन की डिलीवरी की है।

LCA Tejas

एचएएल को मिले तेजस के तीन और इंजन (फोटो साभार: HAL)

अमेरिकी रक्षा कंपनी ने गुरुवार को बताया कि GE Aerospace ने अगस्त 2026 में एचएएल को तीन F404-IN20 इंजन की डिलीवरी की है। हमें भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमानों को ताकत प्रदान करने के लिए एचएएल और भारतीय वायुसेना के साथ साझेदारी करने पर गर्व है।

End of Feed