Gangster Prasad Pujari: भारत के मोस्ट वांटेट गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को आखिरकार चीन से मुंबई डिपोर्ट किया गया। देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी उसे लेकर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। प्रसाद पुजारी को करीब 20 साल से फरार चल रहा था। यहां तक कि इंटरपोल ने भी उसके खिलाफ रेड कॉर्डर नोटिस जारी किया हुआ है। प्रसाद पुजारी पर हत्या और एक्सटोर्शन के कई मामले दर्ज हैं।
भारत लाया गया गैंगस्टर प्रसाद पुजारी
अधिकारियों ने बताया, प्रसाद पुजारी के खिलाफ आखिरी मामला 2020 में मुंबई में दर्ज हुआ था। उसका नाम विक्रोली इलाके में रहने वाले शिवसेना के कार्यकर्ता चंद्रक्रांत पर हुई फायरिंग में भी सामने आया था। यह फायरिंग 19 दिसंबर, 2019 में की गई थी। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने 2020 में पुजारी की मां को भी गिरफ्तार कर लिया था।
चीनी महिला से रचाई शादी
मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, प्रसाद पुजारी 2008 में विजिट वीजा पर चीन गया था। इसके बाद वह वहीं बस गया। वह चीन के लुओहु जिला के शेन्जेन शहर सिटी और गुयाड्ग्डोंग में रहता था। एजेंसियों को पता चला कि खुद को सुरक्षित रखने के लिए प्रसाद पुजारी ने यहां एक चीनी महिला से शादी कर ली। दोनों से एक बच्चा भी है, जिसकी उम्र करीब चाल सार है। हालांकि, भारत एजेंसियां लगातार प्रसाद पुजारी की प्रत्यर्पण के लिए प्रयास करती रहीं। आखिरकार उन्हें गैंगस्टर पुजारी को भार वापस लाने में सफलता मिल गई। देर रात उसे मुंबई एयरपोर्ट के रास्ते चीन से भारत लाया गया।
