देश

Gangster Prasad Pujari: चीन से भारत लाया गया गैंगस्टर प्रसाद पुजारी, 20 साल से था फरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 23, 2024, 07:01 AM IST

Gangster Prasad Pujari: प्रसाद पुजारी के खिलाफ आखिरी मामला 2020 में मुंबई में दर्ज हुआ था। उसका नाम विक्रोली इलाके में रहने वाले शिवसेना के कार्यकर्ता चंद्रक्रांत पर हुई फायरिंग में भी सामने आया था। 2008 में प्रसाद पुजारी विजिट वीजा पर चीन चला गया था, तब से वह वहीं रह रहा था।

Image

भारत लाया गया गैंगस्टर प्रसाद पुजारी

Photo : ANI

Gangster Prasad Pujari: भारत के मोस्ट वांटेट गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को आखिरकार चीन से मुंबई डिपोर्ट किया गया। देर रात मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी उसे लेकर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। प्रसाद पुजारी को करीब 20 साल से फरार चल रहा था। यहां तक कि इंटरपोल ने भी उसके खिलाफ रेड कॉर्डर नोटिस जारी किया हुआ है। प्रसाद पुजारी पर हत्या और एक्सटोर्शन के कई मामले दर्ज हैं।

अधिकारियों ने बताया, प्रसाद पुजारी के खिलाफ आखिरी मामला 2020 में मुंबई में दर्ज हुआ था। उसका नाम विक्रोली इलाके में रहने वाले शिवसेना के कार्यकर्ता चंद्रक्रांत पर हुई फायरिंग में भी सामने आया था। यह फायरिंग 19 दिसंबर, 2019 में की गई थी। इसके बाद मुंबई क्राइम ब्रांच ने 2020 में पुजारी की मां को भी गिरफ्तार कर लिया था।

चीनी महिला से रचाई शादी

मुंबई पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, प्रसाद पुजारी 2008 में विजिट वीजा पर चीन गया था। इसके बाद वह वहीं बस गया। वह चीन के लुओहु जिला के शेन्जेन शहर सिटी और गुयाड्ग्डोंग में रहता था। एजेंसियों को पता चला कि खुद को सुरक्षित रखने के लिए प्रसाद पुजारी ने यहां एक चीनी महिला से शादी कर ली। दोनों से एक बच्चा भी है, जिसकी उम्र करीब चाल सार है। हालांकि, भारत एजेंसियां लगातार प्रसाद पुजारी की प्रत्यर्पण के लिए प्रयास करती रहीं। आखिरकार उन्हें गैंगस्टर पुजारी को भार वापस लाने में सफलता मिल गई। देर रात उसे मुंबई एयरपोर्ट के रास्ते चीन से भारत लाया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article