'सजा पूरी होने में कितने दिन बचे हैं...' गैंगस्टर अबू सलेम ने कोर्ट में आवेदन दाखिल कर मांगा जवाब

Gangster Abu Salem: गैंगस्टर अबू सलेम ने दावा किया कि वह 23 साल और सात महीने कारागार में बिता चुका है। सलेम ने दावा किया कि पुर्तगाल से उसके प्रत्यर्पण के दौरान वहां की सरकार को भारत ने आश्वासन दिया था कि उसे 25 साल से अधिक समय तक जेल में नहीं रखा जाएगा।

Gangster Abu Salem: जेल में बंद गैंगस्टर अबू सलेम ने यहां एक विशेष अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर कर जेल की सजा पूरी होने के बाद जेल से रिहाई की सही तारीख बताने का अनुरोध किया है। अबू सलेम को 2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पित कराकर भारत लाया गया था। उसे 1993 के मुंबई सिलसिलेवार बम धमाको में उसकी भूमिका के लिए दोषी ठहराया गया और 2017 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

Gangster Abu Salem

गैंगस्टर अबू सलेम।

गैंगस्टर अबू सलेम ने पिछले सप्ताह विशेष टाडा (आतंकवादी और विध्वंसकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम) मामलों की अदालत में दी गई अर्जी में कहा कि 20 जुलाई को उसने नासिक केन्द्रीय कारागार के अधीक्षक को पत्र लिखकर जेल में शेष बचे दिनों की जानकारी मांगी थी। वह इस समय नासिक जेल में बंद है। सलेम को जब जेल प्रशासन से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने अदालत में अर्जी देकर अनुरोध किया कि जेल प्रशासन को इस संबंध में जानकारी देने का निर्देश दे।

End of Feed