Ganesh Chaturthi 2026: आरती उतारी, लगाया तिलक... पत्नी संग CM फडणवीस के आवास पहुंचे अमित शाह; देखें वीडियो

Ganesh Chaturthi 2026 के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पहुंचकर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान अमृता फडणवीस ने अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह का तिलक किया। महाराष्ट्र में गणेश उत्सव पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है।

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंबई स्थित आवास पर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गणपति बप्पा के दर्शन कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

cm devendra fadnavis

सीएम फडणवीस के घर अमित शाह और उनकी पत्नी का हुआ भक्तिभाव स्वागत। ANI

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने अमित शाह की आरती उतारी और उनका तिलक किया। इसके बाद उन्होंने अमित शाह की पत्नी सोनल शाह का तिलक किया।

End of Feed