देश

Republic Day 2024 Celebration HD Photos: कर्तव्य पथ परेड की दिलकश तस्वीरें, झलका संस्कृति-शौर्य का अनूठा सौंदर्य

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2024, 12:18 PM IST

Republic Day 2024 Celebration HD Photos & Images: बैस्टिल दिवस परेड में भारतीय वायु सेना के राफेल लड़ाकू विमानों और तीनों सेनाओं के मार्चिंग दल ने भाग लिया था। कर्तव्य पथ पर निकली एक झांकी में सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों द्वारा निभाई गई अहम भूमिका को दर्शाया गया।

Image

रिपब्लिक डे परेड 2024।

Photo : ANI

Downlad Republic Day 2024 Celebration HD Photos in Hindi: देश अपने 75वें गणतंत्र के जश्न में डूबा है। इस ऐतिहासिक दिन शुक्रवार को कर्तव्य पथ पर भारत की सांस्कृतिक विविधिता की सुंदरता एवं बेजोड़ सैन्य ताकत दिखाई दी। सैन्य दलों के मार्चिंग दस्ते, हथियारों, रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी एवं राज्यों की झाकियों ने सभी का मन मोह लिया। दिल को खुश कर देने वालीं परेड की शानदार तस्वीरें सामने आईं। राज्यों की खासियत एवं उसकी सुंदरता बताने वाली झांकियां देख लोग मंत्र मुग्ध हो गए।

भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर आयोजित समारोह में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों मुख्य अतिथि हैं। परेड में फ्रांस के अंतरिक्ष और वायु सेना बल के एक बहुउद्देश्यीय टैंकर परिवहन विमान के साथ दो राफेल लड़ाकू विमान दिल्ली के आसमान में गरजे। जब फ्रांस के करीब 95 जवानों ने कर्तव्य पथ पर मार्च में भाग लिया तब राफेल विमानों ने आसमान में उड़ान भरी।फ्रांस के 30 सदस्यीय बैंड ने भी भव्य परेड में प्रस्तुति दी।

pic 1

pic 1

फ्रांस के सशस्त्र बलों ने दूसरी बार भारत की गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया है। इससे पहले 2016 में फ्रांस के सैनिक भारत के इस भव्य समारोह में भाग लेने वाली पहली विदेशी सैन्य टुकड़ी के तौर पर शामिल हुए थे। पिछले साल जुलाई में पेरिस में आयोजित बैस्टिल दिवस परेड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

republic day parade

republic day parade

बैस्टिल दिवस परेड में भारतीय वायु सेना के राफेल लड़ाकू विमानों और तीनों सेनाओं के मार्चिंग दल ने भाग लिया था। कर्तव्य पथ पर निकली एक झांकी में सशस्त्र बलों के पूर्व सैनिकों द्वारा निभाई गई अहम भूमिका को दर्शाया गया। यह झांकी ‘राष्ट्र निर्माण: पहले भी, अब भी, आगे भी और हमेशा’ की विषय वस्तु पर आधारित थी।

republic day parade

republic day parade

कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह संबंधी आधिकारिक पुस्तिका में झांकी के बारे में बताया गया कि इसके आगे के हिस्से में सशस्त्र बलों के कर्मियों के जीवन के उस प्रमुख चरण को दर्शाया गया जब उन्होंने ‘हमारे देश की बहादुरी से हर कीमत पर रक्षा की।’

republic day parade

republic day parade

इसमें लिखा है कि युद्ध लड़ने के आधुनिक स्वदेशी मचों की उपलब्धता और ये सक्षम बल स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि देश की सुरक्षा अभेद्य है। इसमें कहा गया कि झांकी के मध्य भाग में सशस्त्र बल कर्मियों की सक्रिय सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद की भूमिका को प्रदर्शित किया गया।

republic day parade

republic day parade

पुस्तिका में कहा गया कि पूर्व सैनिकों ने राष्ट्र निर्माण के असंख्य पहलुओं में बहुमूल्य योगदान दिया है और वे विभिन्न क्षेत्रों में देश के विकास के स्तंभ के रूप में कार्य करते हैं।

republic day parade

republic day parade

झांकी में सशस्त्र बलों के जवानों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान को भी दर्शाया गया है। पुस्तिका में लिखा है, ‘हमारा देश और उसके सभी नागरिक हमारे सैनिकों की अदम्य भावना को सलाम करते हैं और राष्ट्रीय सुरक्षा की जिम्मेदारी साझा करने के लिए उनसे प्रेरणा लेते हैं।’

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article