देश

​'संकट में बुद्धि और विवेक की होती है परीक्षा'​, Times Now Summit 2026 में गजेंद्र सिंह शेखावत ने लॉकडाउन की अटकलों को किया खारिज

Times Now Summit 2026: केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को टाइम्स नाउ समिट 2026 में संभावित लॉकडाउन को लेकर उठ रही अटकलों पर विराम लगा दिया और कहा कि हर समस्या के लिए लॉकडाउन जरूरी नहीं।

Image

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

Photo : Times Now Digital

Times Now Summit 2026: केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को टाइम्स नाउ समिट 2026 में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, पेट्रोल-डीजल के दामों, लॉकडाउन सहित अन्य मुद्दों पर खुलकर बात की।

वैश्विक अनिश्चितताओं और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संभावित लॉकडाउन को लेकर उठ रही अटकलों पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने विराम लगाते हुए कहा कि हर समस्या का समाधान लॉकडाउन नहीं होता है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने क्या कुछ कहा?

टाइम्स नाउ समिट 2026 में सुमित अवस्थी के सवालों का जवाब देते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ''संकट में बुद्धि और विवेक की परीक्षा होती है, लेकिन कुछ लोगों के पास बुद्धि और विवेक ही इतना है कि वो शायद यही सोचते हैं कि हर समस्या का समाधान लॉकडाउन ही होगा। कोविड के समय लॉकडाउन की जरूरत थी।''

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के एक माह पूरे होने के बीच गैस और तेल संकट से जुड़े सवाल को लेकर उन्होंने कहा, ''देश में आज भी घरेलू एलपीजी को लेकर कहीं किसी प्रकार की चुनौती नहीं है। मैं कल अपने संसदीय क्षेत्र से लौटा हूं... मेरी पत्नी ने मुझे कहा कि मीडिया और टीवी में लोग इसे फालतू में मुद्दा बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैं सिलेंडर बुक कराया था और छठवें दिन वह मिल गया। 22 दिन बाद सिलेंडर वापस बुक कराने की व्यवस्था पहले से थी, क्योंकि कहीं कोई किसी प्रकार का संकट नहीं था तो उसे फॉलो करने की जरूरत नहीं थी।''

'33 करोड़ घरेलू उपभोक्ता हमारी पहली प्रायोरिटी'

इस दौरान, उन्होंने सरकार की पहली प्रायोरिटी के बारे में बताया, जो 33 करोड़ घरेलू उपभोक्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल या गैस को लेकर किसी प्रकार का संकट नहीं होगा। इस संकट की गंभीरता को समझते हुए विवेकपूर्ण आचरण के साथ काम करने की हिदायत दी।

'क्या देश में पेट्रोल-डीजल की खरीद को लेकर लिमिट निर्धारित होगी?' इस सवाल पर गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हमारे पड़ोसी पाकिस्तान और बांग्लादेश में ऐसा कर दिया है, लेकिन हमारे देश में इसकी कोई संभावना नहीं है। हमारी सप्लाई 22-23 देशों के साथ होती थी, जिसे बढ़ाकर 40 देशों तक कर दिया है। ऐसे में हमारे सामने जितनी बड़ी चुनौती दिखाई देती थी, वो अब कम हो गई है। अगर मौजूदा परिदृश्य आगे भी रहता है तो भी भारत में किसी प्रकार का एनर्जी संकट नहीं होगा।

विपक्षियों द्वारा पीएम मोदी के इजरायली दौरे को लेकर उठा रहे सवालों पर शेखावत ने कहा कि पहली बार भारत और भारत सरकार को विपक्षियों ने इतने नंबर दिए हैं। यह बड़ी बात है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस