देश

Gagangeer Terrorist Attack: आतंकी की तस्वीर सामने आई सामने, 7 लोगों को उतारा था मौत के घाट

Gagangeer Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के गगनगीर आतंकी हमले में शामिल एक आतंकी की तस्वीर सामने आई है। आपको बता दें कि इस हमले में एक डॉक्टर और 6 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी।

Image

गगनगीर आतंकी हमले के आतंकी की तस्वीर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Gagangeer Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के गगनगीर आतंकी हमले में शामिल एक आतंकी की तस्वीर सामने आई है। आपको बता दें कि इस हमले में एक डॉक्टर और 6 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी। पुलिस ने करीब 40 संदिग्धों को पूछताछ के लिए उठाया है। मामले की जांच NIA भी कर रही है। हमले के बाद NIA की टीम ने भी घटनास्थल का दौरा किया है। जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के सुरक्षा ऑडिट और सुरक्षा निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया है।

6 श्रमिकों की हुई थी मौत

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकवादी हमले में एक डॉक्टर और 6 श्रमिकों की मौत हो गई थी। गुंड इलाके में एक सुरंग परियोजना पर कार्यरत मजदूर एवं अन्य कर्मी देर शाम जब अपने शिविर में लौटे तब अज्ञात आतंकवादियों ने उनपर हमला कर दिया। आतंकवादियों ने मजदूरों के समूह पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें स्थानीय और बाहरी लोग दोनों शामिल थे। माना जाता है कि आंतकवादियों की संख्या कम से कम दो थी। उन्हीं में से एक की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर के जरिए आतंकी की पहचान करना आसान हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि दो श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल श्रमिकों एवं एक डॉक्टर ने बाद में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि पांच घायलों का इलाज जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की है और हमलावरों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वी के बिरदी समेत शीर्ष सुरक्षा अधिकारी स्थिति का आकलन करने के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article