देश

Sahitya Akademi 2024 Award: कवयित्री गगन गिल को हिंदी के लिए 'साहित्य अकादमी 2024 पुरस्कार', 21 रचनाकारों को सम्मान

Sahitya Akademi 2024 Award: साहित्य अकादमी ने 21 भारतीय भाषाओं के लिए पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। हिंदी की मशहूर कवयित्री गगन गिल को इस वर्ष के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Image

कवयित्री गगन गिल को हिंदी के लिए 'साहित्य अकादमी 2024 पुरस्कार'

Sahitya Akademi 2024 Award: हिंदी की मशहूर कवयित्री गगन गिल को इस वर्ष के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है, उन्हें यह पुरस्कार 'मैं जब तक आई बाहर' के लिए दिया जाएगा। साहित्य अकादमी ने पत्र के माध्यम से बताया, 'साहित्य अकादमी ने बुधवार को अपने प्रतिष्ठित वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी है।

इन पुरस्कारों में आठ कविता संग्रह, तीन उपन्यास, दो कहानी संग्रह, तीन निबंध, तीन साहित्यिक आलोचना, एक नाटक और एक शोध की पुस्तकें शामिल हैं, बाड्ला, डोगरी और उर्दू, में पुरस्कार की घोषणा बाद में की जाएगी।

पुरस्कारों की चयन प्रक्रिया 21 भारतीय भाषाओं की निर्णायक समितियों द्वारा की गई तथा साहित्य अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित अकादमी के कार्यकारी मंडल की बैठक में इन्हें अनुमोदित किया गया।

8 मार्च 2025 को दिया जाएगा पुरस्कार

पुरस्कार स्वरूप एक उत्कीर्ण को 8 मार्च 2025 को ताम्रफलक, शॉल और एक लाख रुपये की राशि पुरस्कृत लेखकों कमानी ऑडिटोरियम,नई दिल्ली पर आयोजित एक समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

इन लोगों दिया जा रहा है पुरस्कार

गगन गिल (हिंदी), दिलीप झावेरी (गुजराती),के. जयकुमार (मलयालम्), कविता-संग्रह समीर तांती (असमिया),हाओबम सत्यवती देवी (मणिपुरी), पॉल कौर (पंजाबी). मुकुट मणिराज (राजस्थानी), दीपक कुमार शर्मा (संस्कृत) वहीं उपन्यास में अरन राजा (बोडो), ईस्टरिन किरे (अंग्रेजी), सोहन कौल (कश्मीरी) साथ ही कहानी-संग्रह युवा बराल (नेपाली), हुंदराज बलवाणी (सिंधी) इसके अलावा निबंध साहित्यिक आलोचना में मुकेश थली (कोकणी), महेन्द्र मलंगिया (मैथिली), बैष्णब चरण सामल (ओड़िआ) के.वी. नारायण (कन्नड), सुधीर रसाल (मराठी), पेनुगोंडा लक्ष्मीनारायण (तेलुगु) नाटक के लिए महेश्वर सोरेन (संताली)। शोध के ए. आर. वेंकटचलपति (तमिल) शामिल हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article