देश

दिल्ली आ रहे हैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, पहली बार करेंगे भारत की यात्रा, G-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 22, 2023, 11:30 PM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बारे में जानकारी दी।

Image

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे

US President Joe Biden India Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी 20 देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 7 से 10 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे, इस दौरान बाइडेन विश्व से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे, ऐसा बताया जा रहा है, जो बाइडन का ये पहला भारत दौरा होगा।

गौर हो कि भारत इस समय जी 20 देशों की अध्यक्षता कर रहा है। इसी क्रम में भारत की मेजबानी में सितंबर में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा इसमें कई देशों के प्रमुख हिस्सा लेगें।

व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान इस बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति बाइडन 7-10 सितंबर तक भारत का दौरा करेंगे।

जो बाइडेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे

इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे, उनकी इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। राष्ट्रपति बाइडेन ने भारत को मिली जी20 की अध्यक्षता पर खुशी जाहिर की थी उनकी तरफ से कहा गया था कि जिस तरह से भारत ने क्लाइमेंट चेंज, महामारी, युद्ध जैसे मुद्दो पर सभी को साथ लाने का काम किया है, वो काबिले तारीफ है।

दिल्ली में 8 सितंबर से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश

देश की राजधानी दिल्ली में 8 सितंबर से 10 सितंबर तक सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ऐसा जी-20 समिट के मद्देनजर किया गया है। इस दौरान राजधानी दिल्ली के सभी स्कूल-कॉलेज समेत दिल्ली सरकार और एमसीडी के सभी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी निजी दफ्तर, बैंक, वित्तीय संस्थान, दुकानें और मॉल भी बंद रखे जाएंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!