Delhi- Dubai FedEx flight Bird Hit: दिल्ली- दुबई फेड एक्स की उड़ान (Delhi- Dubai FedEx flight) करीब 1000 फीट की ऊंचाई पर एक संदिग्ध पक्षी से टकरा गई जिसके बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई (Delhi Airport full emergnecy) दिल्ली हवाई अड्डे (Delhi airport) के अधिकारियों ने इस बारे में बताया।
दिल्ली हवाईअड्डे ने आपात स्थिति की घोषणा की विमान सुरक्षित वापस उतरा पर्याप्त निरीक्षण के बाद इसे दोबारा उड़ान के लिए भेजा गया है, सूत्रों के मुताबिक यह कदम इसलिए उठाया गया ताकि विमान दिल्ली हवाईअड्डे पर उतर सके और तकनीकी विशेषज्ञ फिर से उड़ान की मंजूरी देने से पहले विमान में किसी तकनीकी खराबी की जांच कर पाएं।
बताता जा रहा है कि हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि विमान के उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद इससे पक्षी टकरा गया था विमान में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी नहीं हो पाई।
जान लें क्या हुआ था घटनाक्रम
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक शनिवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्टसे फेडेक्स (FedEx flight) के एक विमान ने सुबह 10:46 बजे दुबई जाने के लिए उड़ान भरी तभी विमान से पक्षी टकरा गया जिसकी जानकारी सामने आने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन अलर्ट हो गया और खबर मिलते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई और फौरन एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड व अन्य विभाग के कर्मियों को बुला लिया, ताकि यदि कोई अनहोनी हो तो उससे कुशलता के साथ निपटा जा सके, वहीं सारी जांच करने के बाद करीब दो घंटे बाद 1:44 बजे विमान ने दोबारा उड़ान भरी।
दिल्ली जैसी घटना गुजरात के सूरत में भी सामने आई थी
गौर हो कि कि इसी साल 25 फरवरी को भी दिल्ली जैसी घटना सामने आई थी जहां सूरत से दिल्ली जाने वाले इंडिगो (IndiGo) के एक विमान को उड़ान के दौरान पक्षी से टकरा जाने के बाद अहमदाबाद की ओर मोड़ना पड़ा था और विमान को अहमदाबाद में सुरक्षित रूप से उतारा गया था।
