देश

खबरों से आगे की बात: TIMES NOW नवभारत पर सुमित अवस्थी के साथ 'चक्रViEW' की शुरुआत

हिंदी पत्रकारिता की सबसे अनुभवी और भरोसेमंद आवाजों में से एक सुमित अवस्थी द्वारा एंकर किया गया 'चक्रViEW' टाइम्स नाउ नवभारत की प्रामाणिक और सशक्त स्टोरीटेलिंग की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। एक संतुलित एडिटोरियल सोच के साथ, यह शो वेरिफाइड जानकारी, निष्पक्ष नजरिए और असरदार विज़ुअल स्टोरीटेलिंग को प्राथमिकता देता है ताकि दर्शक मुश्किल घटनाओं को आत्मविश्वास के साथ समझ सकें।

Image

TIMES NOW नवभारत पर सुमित अवस्थी के साथ 'चक्रViEW' की शुरुआत

नई दिल्ली, 28 दिसंबर 2025: टाइम्स नेटवर्क के हिंदी न्यूज चैनल TIMES NOW नवभारत ने अपने नए प्राइम-टाइम शो ‘'चक्रViEW'– सुमित अवस्थी के साथ’ के लॉन्च की घोषणा की है। यह शो वरिष्ठ पत्रकार और TIMES NOW नवभारत के सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर सुमित अवस्थी द्वारा संचालित किया जाएगा। सोमवार से शुक्रवार शाम 6:57 बजे प्रसारित होने वाला यह शो लगातार भीड़भाड़ और शोर से भरे प्राइम-टाइम वाले माहौल में स्पष्टता, तथ्यों और विश्लेषण पर आधारित पत्रकारिता की ओर एक निर्णायक कदम है।

'चक्रViEW' दर्शकों को खबरों पर 360-डिग्री नजरिया देता है। यह कार्यक्रम हर खबर को केवल प्रतिक्रिया तक सीमित न रखते हुए विश्लेषण और समाधान-आधारित दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाता है। शो का फोकस हेडलाइंस के पीछे के ‘क्यों’ को समझाने पर है, ताकि राष्ट्रीय स्तर पर अहम मुद्दों पर गहराई, संदर्भ और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

जरूरी खबरों के कई पहलुओं को कवर करते हुए, 'चक्रViEW' प्रमुख राष्ट्रीय और भू-राजनीतिक कहानियों की पूरी कवरेज देने के लिए अत्याधुनिक ग्राफिक्स और अल्फा-लेड विजुअल्स का इस्तेमाल करता है। जिससे खबरों की व्यापक और प्रभावशाली प्रस्तुति संभव हो सके। शो में पीपल-फर्स्ट जर्नलिज्म पर विशेष जोर दिया गया है, जिसमें युवाओं, नागरिक-केंद्रित मुद्दों और डिजिटल प्लेटफॉर्म से उभरने वाली खबरों के लिए समर्पित सेगमेंट शामिल हैं- वह भी कड़े फैक्ट-चेक के बाद।

पहली बार अपनाए गए दर्शक-नेतृत्व वाले दृष्टिकोण के तहत, 'चक्रViEW' दर्शकों को यह अधिकार देता है कि वे तय करें किन विषयों पर गहराई से चर्चा हो। यह गतिशील फॉर्मेट शो को जनहित से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशील, प्रासंगिक और जवाबदेह बनाए रखता है। लॉन्च से पहले, चैनल ने दर्शकों में उत्सुकता जगाने और सभी प्लेटफॉर्म पर ऑडियंस को जोड़ने के लिए बड़े पैमाने पर डिजिटल पहल भी की है।

टाइम्स टेलीविजन नेटवर्क के CEO और मीडिया और एंटरटेनमेंट के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने कहा, "खबरों की जिम्मेदारी कहीं ज्यादा बड़ी होती है। एंटरटेनमेंट के विपरीत, न्यूज कंटेंट भविष्य के नैरेटिव और जनमत को सीधे तौर पर आकार देता है। इसी वजह से सटीकता, जवाबदेही और संतुलन बेहद जरूरी हो जाते हैं। आज जो आप पेश करते हैं, वही कल की कहानी बन जाता है और इस जिम्मेदारी को बेहद गंभीरता से लिया जाना चाहिए। 'चक्रViEW' इसी सोच को दर्शाता है- जो हेडलाइंस से आगे बढ़कर प्राइम टाइम में स्पष्टता, विश्वसनीयता और गहराई के साथ सार्थक विश्लेषण प्रस्तुत करता है।"

हिंदी पत्रकारिता की सबसे अनुभवी और भरोसेमंद आवाजों में से एक सुमित अवस्थी द्वारा एंकर किया गया 'चक्रViEW' टाइम्स नाउ नवभारत की प्रामाणिक और सशक्त स्टोरीटेलिंग की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। एक संतुलित एडिटोरियल सोच के साथ, यह शो वेरिफाइड जानकारी, निष्पक्ष नजरिए और असरदार विजुअल स्टोरीटेलिंग को प्राथमिकता देता है ताकि दर्शक मुश्किल घटनाओं को आत्मविश्वास के साथ समझ सकें।

'चक्रViEW' के जरिए TIMES NOW नवभारत लीनियर और नॉन-लीनियर दोनों प्लेटफॉर्म्स पर एक अलग और प्रभावशाली कंटेंट रणनीति के साथ अपनी पत्रकारिता की प्रतिबद्धता को दोहराता है- रूढ़िवादी न्यूज फॉर्मैट्स से आगे बढ़ते हुए इंटरएक्टिव स्टोरीटेलिंग, विश्वसनीय रिपोर्टिंग और गहन व निर्णायक विश्लेषण प्रस्तुत करता है। शो के लॉन्च से पहले भी चैनल ने व्यापक डिजिटल पहलों के जरिए मजबूत आधार तैयार किया है।

देखिए ‘'चक्रViEW'– सुमित अवस्थी के साथ’, सोमवार से शुक्रवार, शाम 6:57 बजे, सिर्फ टाइम्स नाउ नवभारत पर।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article