सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

जांच का दायरा धारा 188 के उल्लंघन और निजी संपत्ति में अतिक्रमण के आरोपों से जुड़ा है। क्राइम ब्रांच फिलहाल दो मामलों की जांच कर रही है, जो 13 अक्टूबर की घटना से संबंधित हैं। इनमें से एक मामला कनॉट प्लेस थाने में, जबकि दूसरा संसद मार्ग थाने में दर्ज किया गया था।

Cockroach Janata Party : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरव दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें थमती नजर नहीं आ रहीं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामलों में दोनों नेताओं को बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अजिंक्य शिंदे को भी समन भेजा गया है। दोनों नेताओं को गुरुवार दोपहर 12 बजे राजौरी गार्डन स्थित क्राइम ब्रांच कार्यालय में पेश होने को कहा गया है। गौरतलब है कि यह समन ऐसे समय आया है, जब एक दिन पहले ही दोनों नेताओं को एक सप्ताह न्यायिक हिरासत में रहने के बाद तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था।

ranka

सीजेपी नेताओं से दिल्ली पुलिस की पूछताछ।

जांच का दायरा धारा 188 के उल्लंघन से जुड़ा

जांच का दायरा धारा 188 के उल्लंघन और निजी संपत्ति में अतिक्रमण के आरोपों से जुड़ा है। क्राइम ब्रांच फिलहाल दो मामलों की जांच कर रही है, जो 13 अक्टूबर की घटना से संबंधित हैं। इनमें से एक मामला कनॉट प्लेस थाने में, जबकि दूसरा संसद मार्ग थाने में दर्ज किया गया था। दिल्ली पुलिस ने दोनों मामलों को आगे की जांच के लिए क्राइम ब्रांच को सौंप दिया था।

End of Feed