पंखे में उतरे करंट से चार सगे भाई-बहनों की मौत, उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दर्दनाक हादसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 19, 2023, 11:16 PM IST

उन्नाव जिले के बारासगवर क्षेत्र में रविवार को पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से चार सगे भाई-बहनों की मौत हो गई।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आशुतोष कुमार ने बताया बारासगवर थाना क्षेत्र के लालमन खेड़ा गांव के निवासी वीरेंद्र कुमार के घर के बरामदे में एक फर्राटा पंखा रखा था और शाम करीब पांच बजे बरामदे में खेलते हुए उसके एक बच्चे ने पंखे को छू लिया और वह पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गया।

उन्होंने बताया कि करंट की चपेट में आये बच्चे को बचाने आये उसके तीन अन्य भाई-बहन भी करंट की चपेट में आ गये और इस घटना में चारों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

End of Feed