पूर्व ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर को गिरफ्तारी से मिली राहत बढ़ी, अब 4 अक्टूबर को होगी सुनवाई

Former trainee IAS officer Pooja Khedkar: दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को गिरफ्तारी से राहत देते हुए गिरफ्तारी को 4 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर को कोर्ट से मिला राहत
  • गिरफ्तारी से प्राप्त संरक्षण 4 अक्टूबर तक बढ़ा
  • दिल्ली पुलिस के वकील ने बड़ी साजिश की बात रखी सामने

Former IAS officer Pooja Khedkar: दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण 4 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक, संबंधित वकीलों द्वारा विस्तृत प्रस्तुतियां देने के लिए समय मांगे जाने के बाद अदालत ने मामले को स्थगित कर दिया। इस बीच, दिल्ली पुलिस के वकील ने अदालत को सूचित किया कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, मामले में एक बड़ी साजिश सामने आ रही है।

Pooja Khedkar

पूर्व आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर का गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण बढ़ा

सर्टिफिकेट में पूजा खेड़कर ने बदला था अपना नाम

बता दें, पूर्व ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर के मामले में दिल्ली पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि पूजा द्वारा दिया गया विकलांगता प्रमाणपत्र फर्जी है। दिल्ली पुलिस में हाई कोर्ट में दाखिल की गई अपनी स्टेटस रिपोर्ट में माना था कि पूजा खेड़कर का डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट फर्जी है। सिविल परीक्षा 2022 और 2023 के दौरान पूजा ने सर्टिफिकेट दाखिल किया था। सर्टिफिकेट में पूजा खेड़कर ने अपना नाम बदला था। इन सर्टिफिकेट के महाराष्ट्र से जारी होने का दावा भी झूठा पाया गया था।

End of Feed