मुंबई के नायक: टाइम्स ग्रुप के पूर्व चेयरमैन अशोक जैन सहित 17 हस्तियों को महाराष्ट्र सरकार ने किया सम्मानित

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 03:34 PM IST

टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनीत जैन ने भारत की वित्तीय और सांस्कृतिक राजधानी मुंबई को आकार देने वाली विभूतियों का जश्न मनाने की इस पहल की सराहना की।

Ashok Jain Honoured: मुंबई के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले 17 विशिष्ट व्यक्तियों को विशेष सम्मान से नवाजा गया है। मुंबई में गिरगांव के किलाचंद गार्डन में इन हस्तियों की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस खास मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (The Times Group) के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत अशोक कुमार जैन सम्मानित किए गए विशिष्ट लोगों में शामिल हैं। टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक विनीत जैन ने भारत की वित्तीय और सांस्कृतिक राजधानी मुंबई को आकार देने वाली विभूतियों का जश्न मनाने की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा, मुझे अपने दिवंगत पिता श्री अशोक जैन को सम्मान देने के लिए ऐसे दिग्गजों की मौजूदगी में यहां खड़े होने पर बहुत गर्व है। टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के अध्यक्ष के रूप में उनका मुंबई के प्रति बहुत आकर्षण और स्नेह था।

Ashok Jain Hounoured by Maharashtra govt.

टाइम्स ग्रुप के पूर्व चेयरमैन अशोक जैन को सम्मानित किए जाने पर एमडी विनीज जैन ने आभार जताया

मुंबई के नायकों में ये नाम शामिल

मुंबई के इन नायकों में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर, लता मंगेशकर, दादासाहेब फाल्के, होमी भाभा, जेआरडी टाटा, धीरूभाई अंबानी, सचिन तेंदुलकर और वीडी सावरकर जैसे नाम शामिल हैं। मुंबई में टाइम्स ग्रुप की जड़ों के साथ इसके उत्थान को याद करते हुए विनीत जैन ने कहा, टाइम्स ग्रुप का न सिर्फ यहां मुख्यालय रहा, बल्कि उनके (स्व. अशोक जैन) जीवनकाल के दौरान समूह के सभी विस्तार, जैसे नए समाचार पत्र और पत्रिकाएं लॉन्च करना यहीं से शुरू हुआ था। इस प्रकार एशिया की सबसे बड़ी मीडिया कंपनियों में से एक की स्थापना करते समय उन्होंने जो कुछ भी किया, उसके केंद्र में मुंबई ही था।

मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दिया विचार

मुंबई के नायकों को सम्मानित करने का यह विचार राज्य के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने दिया था। इसके पीछे की प्रेरणा के बारे में उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य प्रभावशाली हस्तियों की प्रतिमाओं का अनावरण करके उन्हें सम्मानित करना और आर्थिक समृद्धि, सुरक्षा और सांस्कृतिक संवर्धन जैसे विभिन्न पहलुओं में मुंबई की प्रगति में उनके योगदान को स्वीकार करना है। कार्यक्रम मुंबईवासियों के लिए प्रेरणा के एक स्थायी स्रोत के रूप में काम करेगा। विनीत जैन ने कहा कि हमारे पूरे परिवार और टाइम्स ग्रुप की ओर से मैं हमारे दिवंगत पिता को अनोखा सम्मान देने के लिए श्री लोढ़ा और पूरी महाराष्ट्र सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं।

End of Feed