केरल: पिस्टल लेकर स्कूल पहुंचा पूर्व छात्र, कक्षाओं में घुसकर की फायरिंग, मची अफरातफरी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 21, 2023, 02:19 PM IST

सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को स्टाफ ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर बंदूक निकालते हुए देखा जा सकता है।

Kerala School Firing: केरल में चिंता में डाल देने वाली एक घटना में एक पूर्व छात्र ने मंगलवार सुबह त्रिशूर में एक स्कूल में गोलीबारी कर भारी अफरातफरी मचा दी। इस छात्र ने एयर पिस्टल से कर्मचारियों और छात्रों को धमकाते हुए फायरिंग की। घटना विवेकोदयम बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में हुई। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को स्टाफ ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर बंदूक निकालते हुए देखा जा सकता है।

Firing in School

स्कूल में गोलीबारी (फाइल फोटो)

दो राउंड फायरिंग की

पूर्व छात्र जगन त्रिशूर के विवेकोदयम स्कूल गया और स्टाफ रूम में प्रवेश करने के बाद अपने बैग से बंदूक निकाली और बाद में अलग-अलग कक्षाओं में जाकर छात्रों और कर्मचारियों को आतंकित किया। स्कूल स्टाफ के मुताबिक उसने संस्थान के अंदर घूमकर दो राउंड फायरिंग की, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ।

End of Feed