देश

Bikram Majithia: अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से जेड प्लस सुरक्षा वापिस ली गई, सुखबीर बादल का दावा

Bikram Majithia Z Plus security: शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर बादल का दावा, अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से जेड प्लस सुरक्षा वापिस ली गई।

Image

अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया

Bikram Majithia Z Plus security: पंजाब में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की सुरक्षा को हटा दिया गया है। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर ये दावा किया है। उन्होंने AAP सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बिक्रम सिंह मजीठिया की जेड प्लस सुरक्षा हटाने को AAP सरकार की खतरनाक साजिश करार दिया है। सुखबीर बादल ने कहा कि ये फैसला अकाली दल की लीडरशिप के खिलाफ गहरी साजिश का हिस्सा है।

सुखबीर बादल ने आरोप लगाया कि AAP सरकार बिक्रम मजीठिया को झूठे नशा तस्करी के मामलों में फंसाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले ही लिखित रूप में मजीठिया पर नशे के झूठे आरोप लगाने के लिए मानहानि मामले में अदालत के सामने माफी मांग चुके हैं। इसके बावजूद अब उन्हें फिर से फंसाने की साजिश की जा रही है।

मजीठिया की सुरक्षा हटाने को मेरी हत्या के असफल प्रयास से जोड़कर देखना चाहिए। ये हमला गुरु साहिबानों की कृपा से विफल हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP सरकार ने श्री हरमंदिर साहिब में हुए हमले की जांच को जानबूझकर कमजोर किया, जिसके कारण आरोपी को आसानी से जमानत मिल गई।

सुखबीर बादल ने ये भी आरोप लगाया कि AAP सरकार के वरिष्ठ अधिकारी खुलेआम अकाली दल के नेताओं और प्रवक्ताओं को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। सुखबीर बादल ने स्पष्ट कहा कि अगर बिक्रम मजीठिया या अकाली दल के किसी भी नेता या कार्यकर्ता को कोई नुकसान पहुंचा, तो इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल और पंजाब के डीजीपी जिम्मेदार होंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article