Parkash Singh Death: 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे सरदार प्रकाश सिंह बादल का निधन, दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 25, 2023, 10:29 PM IST

Parkash Singh Badal death: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ राजनेता सरदार प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है उनका डेथ मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में हुई।

Former Punjab CM Parkash Singh Badal Death: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख प्रकाश सिंह बाद का मंगलवार को निधन हो गया। वह मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल के अधिकारियों और पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बादल को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में करीब एक सप्ताह पहले सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

Parkash Singh Badal death

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन हो गया है (फाइल फोटो)

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि बादल ने रात करीब आठ बजे अंतिम सांस ली, उन्होंने बताया कि बादल अस्पताल की अति गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती थे । पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन पर केंद्र सरकार ने दो दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की

End of Feed