देश

Dhananjay Singh: जौनपुर अभिनव सिंघल अपहरण केस में पूर्व MP धनंजय सिंह दोषी करार, 6 मार्च को सजा का एलान

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 5, 2024, 10:06 PM IST

Former UP MP Dhananjay Singh convicted in Kidnapping Case: जौनपुर में नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल अपहरण केस में पूर्व सांसद धनंजय सिंह दोषी करार दिए गए हैं, इस मामले में बुधवार को सजा पर फैसले के बिंदु पर सुनवाई होगी।

Image

अभिनव सिंघल अपहरण केस में पूर्व सांसद धनंजय सिंह दोषी करार

Ex MP Dhananjay Singh News in Hindi: जौनपुर से पूर्व सांसद धनंजय सिंह जौनपुर के अभिनव सिंघल अपहरण केस में दोषी करार दिए गए हैं इस मामले में बुधवार यानी 6 मार्च को सजा पर फैसले के बिंदु पर सुनवाई होगी, गौर हो कि नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल का अपहरण कराने, रंगदारी मांगने, षड्यंत्र तथा गालियां और धमकी देने के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह व उनके सहयोगी संतोष को दोषी करार दिया गया है।

बताते हैं कि उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है कोर्ट बुधवार को उनकी सजा पर फैसला सुनाएगी अगर उन्हें 2 साल या उससे ज्यादा की सजा होती है तो उनका चुनाव लड़ना खतरे में पड़ सकता है।

Ex MP Dhananjay Singh

Ex MP Dhananjay Singh

वहीं पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर खुद की पोस्टर के साथ लिखा कि साथियों! तैयार रहिए... लक्ष्य बस एक लोकसभा 73, जौनपुर। इसके साथ ही जीतेगा जौनपुर-जीतेंगे हम...

क्या है अभिनव सिंघल अपहरण का ये मामला जान लें

गौर हो कि मुजफ्फरनगर निवासी जौनपुर के नमामि गंगे के प्रोजेक्ट मैनेजर अभिनव सिंघल ने मई 2020 को लाइन बाजार थाने में अपहरण, रंगदारी मांगने व अन्य धाराओं में धनंजय सिंह व उनके साथी संतोष विक्रम पर प्राथमिकी दर्ज कराया था आरोप था कि संतोष दो साथियों के साथ वादी का अपहरण कर पूर्व सांसद के आवास पर ले गए थे वहां धनंजय सिंह पिस्टल लेकर आए और गालियां देते हुए वादी को कम गुणवत्ता वाली सामग्री की आपूर्ति करने के लिए दबाव बनाया था और इंकार करने पर धमकी देते हुए रंगदारी मांगी थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article