देश

Manohar Joshi: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद आईसीयू में थे भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2024, 10:48 AM IST

Manohar Joshi Death News: कल हार्ट अटैक के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 86 साल की उम्र में उनका निधन हुआ।

Image

नहीं रहे मनोहर जोशी

Manohar Joshi passes away: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता मनोहर जोशी का निधन हो गया है। आज सुबह 3 बजकर 2 मिनट पर उनका निधन हुआ। 21 फरवरी को हार्ट अटैक के बाद उन्हें हिंदुजा अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। 86 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। उनका पार्थिव शरीर माटुंगा रूपारेल कॉलेज के पास स्थित उनके निवास पर सुबह 11 बजे दोपहर दो बजे तक आखिरी दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर दो बजे के बाद दादर शमशान भूमि में अंतिम संस्कार होगा।

अस्पताल ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा था कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को 21 फरवरी 2024 को पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हृदय संबंधी समस्या हुई। वह गंभीर रूप से बीमार हैं। वह गहन निगरानी में आईसीयू में हैं और चिकित्सा दी जा रही है।

मनोहर जोशी का सियासी सफर

मनोहर जोशी लोकसभा स्पीकर भी रह चुके हैं। उन्हें शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे का सबसे करीबी सहयोगियों माना जाता था। पिछले साल भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मनोहर जोशी ने 1970 के दशक में शिवसेना से विधान परिषद के लिए निर्वाचित होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वह 1976 से 1977 तक मुंबई के मेयर भी रहे। मनोहक जोशी 1995-1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर रहे। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उन्हें 2002-04 तक के लिए लोकसभा स्पीकर बनाया गया।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article