झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास बने ओडिशा के राज्यपाल, इंद्र सेना रेड्डी बनीं त्रिपुरा की गवर्नर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 18, 2023, 11:16 PM IST

बुधवार को राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा और त्रिपुरा के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। जहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को ओडिशा को का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही भाजपा की सीनियर लीडर इंद्र सेना रेड्डी को त्रिपुरा का गवर्नर बनाया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ये नियुक्ति की है।

End of Feed