देश

रामलीला में 'परशुराम' का किरदार निभा रहे कलाकार की मौत, झारखंड के गढ़वा का है मामला-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 18, 2023, 11:28 PM IST

Death During Ramleela: झारखंड में रामलीला के मंच पर ही 'परशुराम' का मंचन करते समय अचानक से हार्ट अटैक आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

झारखंड से एक शख्स की अचानक से मौत का मामला सामने आया है बताते हैं कि राज्य के गढ़वा में रामलीला के मंचन के दौरान कलाकार की मौत हो गई वो परशुराम का किरदार निभा रहे थे। महज 42 साल के विनोद प्रजापति को मंचन के दौरान हार्ट अटैक आया जिसके बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई, इससे लोग बेहद उदास हैं।

बताया जा रहा कि गढ़वा के डंडई थाना क्षेत्र के करके गांव में रामलीला के मंचन के दौरान ही इस कलाकार की मौत हो गई कला- कार पुरबारा टोला निवासी कपिल देव प्रजापति के पुत्र विनोद प्रजापति की रामलीला के दौरान हार्ट अटैक से मंच पर ही मौत हो गई।

नवरात्रि की खुशी का माहौल मातम में बदल गया

विनोद के साथ मंच पर मौजूद साथी कलाकार उनके पास पहुंचे और आनन-फानन में डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया जिसके बाद से नवरात्रि की खुशी का माहौल मातम में बदल गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article