तमिलनाडु के पूर्व CM और जयललिता के करीबी रहे O Panneerselvam हुए DMK में शामिल, चुनावों से पहले क्या होगा असर?

O. Panneerselvam to join DMK: 75 साल के ओ. पन्नीरसेल्वम DMK में शामिल हो गए हैं। वह तीन बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2016 में जयललिता के निधन के बाद, AIADMK को अंदरूनी झगड़ों का सामना करना पड़ा। जहां वह पार्टी से बाहर हो गए।

Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु के राजनीतिक माहौल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) से निकाले गए नेता ओ. पन्नीरसेल्वम (O Panneerselvam), जिन्हें OPS के नाम से भी जाना जाता है, वह आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) में शामिल हो गए हैं। यह डेवलपमेंट तमिलनाडु में 234 सीटों वाली लेजिस्लेटिव असेंबली के लिए वोटिंग से कुछ ही दिन हुआ, जिससे यह कदम पॉलिटिकल रूप से अहम हो गया है।

DMK (1)

पूर्व CM और AIADMK से निकाले गए O Panneerselvam हो सकते हैं DMK में शामिल

75 साल के ओ. पन्नीरसेल्वम तीन बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। AIADMK की पूर्व प्रमुख जे. जयललिता के वफादार समर्थक माने जाने वाले OPS ने उनके नेतृत्व के दौरान पार्टी में अहम भूमिका निभाई थी।

End of Feed