पूर्व BJP नेता अन्नामलाई ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर केंद्र की आलोचना की, मोदी के 2011 के बयान का किया जिक्र

Narendra Modi 2011 Statement Ramlila Maidan: तमिलनाडु के पूर्व भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने नई दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने की निंदा की। उन्होंने नरेंद्र मोदी के पुराने बयान का हवाला देते हुए केंद्र पर निशाना साधा।

Annamalai Criticises Centre Delhi Protesters: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने नयी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। अन्नामलाई ने अपने आलोचकों को स्पष्ट रूप से याद दिलाया कि उन्होंने इस साल जून में ही भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। अपनी प्रेस वार्ता की आलोचना के बाद अन्नामलाई ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में नरेन्द्र मोदी के 2011 के उस बयान का जिक्र किया, जो उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दिया था।

पूर्व BJP नेता अन्नामलाई ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर केंद्र की आलोचना की, मोदी के 2011 के बयान का किया जिक्र

पूर्व BJP नेता अन्नामलाई ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर केंद्र की आलोचना की, मोदी के 2011 के बयान का किया जिक्र

मोदी ने तब रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर आधी रात को की गई पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा की थी। अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, '2011 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि अगर उनके हाथ बंधे न होते, तो वह दिल्ली जाकर केंद्र सरकार के खिलाफ जंग छेड़ देते।'

End of Feed