बड़ी खबर ! सीजफायर पर तैयार हुए भारत-पाकिस्तान, विदेश सचिव ने की घोषणा, जयशंकर बोले-आतंकवाद से समझौता नहीं

Ceasefire Between India and Pakistan : भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच विदेश मंत्रालय की ओर से शनिवार को एक बार फिर प्रेस ब्रीफिंग की गई। विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। यह सीजफायर शाम पांच बजे से लागू हो गया।

Ceasefire Between India and Pakistan : भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल के बीच विदेश मंत्रालय की ओर से शनिवार को एक बार फिर प्रेस ब्रीफिंग की गई। इस संवाददाता सम्मेलन में विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों सीजफायर पर सहमत हो गए हैं। यह सीजफायर शाम पांच बजे से लागू हो गया। विदेश सचिव ने कहा कि दोनों देशों के बीच गोलीबारी रोकने पर सहमति बनी है। DGMO भारत और DGMO पाकिस्तान के बीच दोपहर 3.35 बजे बातचीत हुई। दोनों के बीच यह सहमति बनी कि थल, वायु और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई को शाम 5 बजे (भारतीय समयानुसार) से रोका जाएगा। सीजफायर को भारत की एक बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है।

india pak

भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ सीजफायर।

विदेश मंत्री जयशंकर ने की सीजफायर की पुष्टि

विदेश मंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच आज फायरिंग और सैन्य कार्रवाई रोकने पर आपसी सहमति बनी। भारत ने आतंकवाद के सभी रूपों और प्रवृत्तियों के खिलाफ हमेशा एक सख्त और अडिग रुख अपनाया है, और आगे भी इसी रुख पर कायम रहेगा।

End of Feed