देश

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 'विदेशी शराब' होगी सस्ती, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

Chhattisgarh Foreign liquor Price: छत्तीसगढ़ में अब विदेशी शराब पर लगने वाला 9.5% अतिरिक्त आबकारी शुल्क खत्म कर दिया गया है जिसके बाद मीडियम और महंगी रेंज की विदेशी शराब की कीमतें कम होंगी।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Chhattisgarh Foreign liquor Price: छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में एक अहम फैसला लिया गया। अब विदेशी शराब पर लगने वाला 9.5% अतिरिक्त आबकारी शुल्क खत्म कर दिया गया है। इससे मीडियम और महंगी रेंज की विदेशी शराब की कीमतें घटेंगी। माना जा रहा है कि इससे शराब की कीमतें 40 रुपये से 3000 रुपये तक कम हो सकती हैं।

इस फैसले से दो बड़े फायदे होंगे—पहला, छत्तीसगढ़ में विदेशी शराब अब सस्ती मिलेगी, जिससे लोगों को अधिक कीमत नहीं चुकानी पड़ेगी। दूसरा, दूसरे राज्यों से होने वाली शराब की तस्करी (स्मगलिंग) पर रोक लगेगी।

सरकार का मानना है कि जब शराब की कीमतें समान होंगी, तो अवैध रूप से शराब लाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इससे राज्य के राजस्व को भी फायदा होगा और बाजार में संतुलन बना रहेगा।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article