'बूढ़ी को फ्लाइंग किस' केस में नया टि्वस्टः बोलीं कांग्रेस MLA- कुंवारे हैं राहुल, ऑफर दे किसी से भी कर सकते हैं शादी

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 11, 2023, 03:59 PM IST

Neetu Singh on Rahul Gandhi: दरअसल, सिंह ने इससे पहले कहा था- राहुल के लिए लड़कियों की कमी नहीं है। अगर फ्लाइंग किस देनी होगी तो लड़की को देंगे। 50 साल की बूढ़ी को क्या फ्लाइंग किस देंगे...ऐसे में ये सारे आरोप निराधार हैं।

Neetu Singh on Rahul Gandhi: संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की स्मृति ईरानी कथित तौर पर फ्लाइंग किस देने के मामले में नया टि्वस्ट आया है। शुक्रवार (11 अगस्त, 2023) को बिहार में नवादा जिले की हिसुआ सीट से कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने कहा कि राहुल तो कुंवारे हैं। वह ऑफर देकर किसी से भी शादी कर सकते हैं।

बकौल सिंह, "फ्लाइंग किस का कोई मामला हुआ नहीं है। मेरा नेता ने किसी को फ्लाइंग किस नहीं दी है। वह अभी कुवांरे हैं और उनका शादी करने का मन हुआ तो भारत में लड़कियों की कमी नहीं है। वह किसी से ऑफर कर के शादी कर सकते हैं। 50 साल की ईरानी पर फ्लाइंग किस का कोई केस ही नहीं बनता है।"

End of Feed