देश

'बूढ़ी को फ्लाइंग किस' केस में नया टि्वस्टः बोलीं कांग्रेस MLA- कुंवारे हैं राहुल, ऑफर दे किसी से भी कर सकते हैं शादी

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 11, 2023, 03:59 PM IST

Neetu Singh on Rahul Gandhi: दरअसल, सिंह ने इससे पहले कहा था- राहुल के लिए लड़कियों की कमी नहीं है। अगर फ्लाइंग किस देनी होगी तो लड़की को देंगे। 50 साल की बूढ़ी को क्या फ्लाइंग किस देंगे...ऐसे में ये सारे आरोप निराधार हैं।

Image

कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Neetu Singh on Rahul Gandhi: संसद में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की स्मृति ईरानी कथित तौर पर फ्लाइंग किस देने के मामले में नया टि्वस्ट आया है। शुक्रवार (11 अगस्त, 2023) को बिहार में नवादा जिले की हिसुआ सीट से कांग्रेस की विधायक नीतू सिंह ने कहा कि राहुल तो कुंवारे हैं। वह ऑफर देकर किसी से भी शादी कर सकते हैं।

बकौल सिंह, "फ्लाइंग किस का कोई मामला हुआ नहीं है। मेरा नेता ने किसी को फ्लाइंग किस नहीं दी है। वह अभी कुवांरे हैं और उनका शादी करने का मन हुआ तो भारत में लड़कियों की कमी नहीं है। वह किसी से ऑफर कर के शादी कर सकते हैं। 50 साल की ईरानी पर फ्लाइंग किस का कोई केस ही नहीं बनता है।"

"54 साल के राहुल खुद को युवा करार देते हैं...क्या उन्हें कोई अपनी 22-25 साल की लड़की देगा?" यह पूछे जाने पर उनका दो टूक जवाब आया- आज बहुत सी लड़कियां ऐसी हैं, जिनकी उम्र 30 से 40 साल हो गई है और उन्होंने शादी नहीं की है। ऐसी बहुत सी लड़कियां हैं। राहुल चाहेंगे तो शादी कर सकते हैं।

अपमान के मसले पर सिंह ने यह भी कह भी कहा कि प्रधानमंत्री तो सोनिया गांधी के लिए "जर्सी गाय" और "विधवा महिला" शब्द का इस्तेमाल कर चुके हैं। उस स्थिति में दूसरे का अपमान नहीं होता है?

दरअसल, सिंह ने इससे पहले कहा था- राहुल के लिए लड़कियों की कमी नहीं है। अगर फ्लाइंग किस देनी होगी तो लड़की को देंगे। 50 साल की बूढ़ी को क्या फ्लाइंग किस देंगे...ऐसे में ये सारे आरोप निराधार हैं।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा