'आतंकी कार्रवाई है फ्लाईदुबई विमान की घटना, क्रैश एक्स से हुआ भारतीय पायलट पर हमला', UAE ने की पुष्टि

अटॉर्नी जनरल हामद सैफ अल शम्सी के हवाले से शनिवार को बताया गया कि बुधवार की FZ1073 उड़ान के हमलावर ने विमान को अपने नियंत्रण में लेने और उसे क्रैश कराने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है, जिसका उद्देश्य घटना की पूरी परिस्थितियों, हमले के मकसद और उससे जुड़े संपर्कों का पता लगाना है।

Flydubai News: बीते 30 सितंबर को फ्लाईदुबई प्लेन में हुई घटना को संयुक्त अरब अमीरात ने 'आतंकी कृत्य' बताया है। UAE के अटॉर्नी जनरल ने कहा कि फ्लाईदुबई के को-पायलट ने 'आतंकी कार्रवाई' की थी। साथ ही उसने कॉकपिट के अंदर पायलट पर हमला करने के लिए क्रैश ऐक्स का इस्तेमाल किया। सरकारी समाचार एजेंसी WAM ने यह जानकारी दी है।

crash x

भारतीय पायलट स्मित मच्छार पर क्रैश एक्स से हुआ हमला।

'विमान को नियंत्रण में लेने, उसे क्रैश कराने की कोशिश'

अटॉर्नी जनरल हामद सैफ अल शम्सी के हवाले से शनिवार को बताया गया कि बुधवार की FZ1073 उड़ान के हमलावर ने विमान को अपने नियंत्रण में लेने और उसे क्रैश कराने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है, जिसका उद्देश्य घटना की पूरी परिस्थितियों, हमले के मकसद और उससे जुड़े संपर्कों का पता लगाना है। इसके अलावा तकनीकी जांच पूरी करने और भौतिक तथा डिजिटल सबूतों की भी जांच की जा रही है। अल शम्सी ने कहा कि जरूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद जांच के अंतिम नतीजे जल्द घोषित किए जाएंगे।

End of Feed