देश

नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान को बम की धमकी, रायपुर हवाई अड्डे पर हुई आपातकालीन लैंडिंग

बम की धमकी के बाद नागपुर से कोलकाता जा रहे इस विमान को रायपुर हवाई अड्डे पर उतारा गया।

Image

नागपुर से कोलकाता जा रहे विमान को बम की धमकी, रायपुर हवाई अड्डे पर हुई आपातकालीन लैंडिंग

Bomb Threat in Flight: नागपुर से कोलकाता जा रहे एक विमान को बम की धमकी मिली है जिसके बाद रायपुर हवाई अड्डे पर इसकी आपातकालीन लैंडिंग हुई। बम की धमकी के बाद नागपुर से कोलकाता जा रहे इस विमान को रायपुर हवाई अड्डे पर उतारा गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौड़ ने बताया कि हवाई अड्डे पर विमान की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि विमान में बम की धमकी के बाद 187 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों के साथ फ्लाइट की रायपुर हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग कराई गई। पुलिस ने बताया कि हवाई अड्डे के अधिकारियों को धमकी मिलने के बाद विमान को लैंड करवाया गया। वहीं, रायपुर पुलिस ने मामले में एक यात्री को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article