देश

विदेशी अकाउंट, फर्जी के नाम... विमानों को बम से उड़ाने की धमकी के पीछे विदेशी साजिश, US-ब्रिटेन और ऑस्ट्रिया से जुड़े तार

Bomb Threat: इंडियन एयरलाइंस को विदेशों से बम की धमकी मिल रही है। इसका खुलासा अभी तक की जांच में हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इसके पीछे कोई आतंकी संगठन तो नहीं है। सूत्रों के अनुसार, इन धमकियों के लिए जिम्मेदार अपराधी अत्यधिक सुरक्षित वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का उपयोग कर रहे हैं, जिससे अकाउंट का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।

Image

विमानों को बम से उड़ाने की धमकी के पीछे विदेशी साजिश

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bomb Threat: इंडियन एयरलाइंस को लगातार मिल रही बम की धमकी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अब तक 70 से ज्यादा विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। भारतीय विदेश मंत्रालय भी इस पर गंभीर है। लेकिन इससे विमान कंपनियां और पैसेंजर दोनों के लिए नई समस्या खड़ी हो गई। धमकी भरे कॉल के बाद यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही एयरलाइन कंपनियों को भी आर्थिक झटका लगता है। इस बीच विमानों में बम होने की फर्जी धमकी देने वाले आरोपी सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती बन गए हैं। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा भारतीय विमानों को निशाना बनाकर एक्स और हॉटमेल के जरिये भेजे गए कई फर्जी संदेशों की जांच कर रही है। अधिकारियों ने कुछ इंटरनेट मीडिया हैंडल और ईमेल की जानकारी हासिल करने के लिए एक्स और हॉटमेल से संपर्क किया है। सुरक्षा ऐजेंसियों का मानना है कि लगातार आ रही इन बम कॉल के पीछे विदेश में बैठे भारत विरोधी आतंकी संगठन हो सकते हैं। विमानों को धमकी के तार ब्रिटेन, अमेरिका और ऑस्ट्रिया से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं।

कई फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से भी मिल रही धमकी

सूत्रों के अनुसार, इन धमकियों के लिए जिम्मेदार अपराधी अत्यधिक सुरक्षित वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का उपयोग कर रहे हैं, जिससे अकाउंट का पता लगाना मुश्किल हो जाता है। विशेषज्ञों का दावा है कि आरोपित को इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म, सुरक्षा एजेंसियों और वीपीएन प्रदाताओं जैसे अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के सहयोग से ही गिरफ्तार किया जा सकता है। हालांकि, 14 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर दी गई धमकी के बाद एक नाबालिग को पकड़ा गया था, जो दोस्त को फंसाने के लिए फर्जी अकाउंट बनाकर उसने धमकी दी थी। लेकिन जानकारों के मुताबिक दो तरह से बम की धमकी आ रही है। पहला सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए, दूसरा एयरलाइंस कंपनियों को सीधे मेल भेज कर दी जा रही है। सुरक्षा ऐजेंसियों का मानना है कि विदेशी VPN अकाउंट का इस्तेमाल करके फर्जी नाम और पते से ये धमकी दी जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया एजेंसियों ने सोशल मीडिया के जरिये विमानों को उम से उड़ाने की धमकियां देने वाले आईपी एड्रेस का पता लगाया है, जिसमें यह आईपी एड्रेस जर्मनी और लंदन और अमेरिका, ऑस्ट्रिया के बताए जा रहे हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें