देश

देश को जल्द मिलेंगी 5 नई वंदे भारत एक्सप्रेस, हर ट्रेन में होंगे 16 कोच, किन शहरों की खुलेगी किस्मत?

2018 से आईसीएफ चेन्नई ने 70 वंदे भारत रेक का निर्माण किया है। आईसीएफ ने 500 से अधिक डिजाइनों में लगभग 75,000 रेल कोचों का उत्पादन किया है।

Image

5 नई वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण

Five New Vande Bharat Trains: देश भर में रेलवे नेटवर्क में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और इसी के साथ नई-नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी उतारी जा रही हैं। जल्द ही इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री (ICF) से पांच वंदे भारत ट्रेनें तैयार होकर शुरू होने वाली हैं। रेलवे बोर्ड जल्द ही इनका गंतव्य निर्धारित करेगा। नारंगी रंग की इन ट्रेनों का अंतिम निरीक्षण अभी चल रहा है। इनमें से हर ट्रेन में 16 कोच हैं। आईसीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि रेलवे बोर्ड तय करेगा कि ये वंदे भारत ट्रेनें किन रूटों पर चलेंगी।

2018 से आईसीएफ चेन्नई ने 70 वंदे भारत रेक का निर्माण

2018 से आईसीएफ चेन्नई ने 70 वंदे भारत रेक का निर्माण किया है। आईसीएफ ने 500 से अधिक डिजाइनों में लगभग 75,000 रेल कोचों का उत्पादन किया है। इस वित्तीय वर्ष के लिए, आईसीएफ ने 3,515 रेल कोचों का उत्पादन करने की योजना बनाई है, जिसमें 1,536 एलएचबी (LHB) कोच और 650 से अधिक वंदे भारत कोच शामिल हैं। फिलहाल वंदे भारत ट्रेनों में आठ या 16 कोच होते हैं। भविष्य में 20 और 24 कोच वाली वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी। आईसीएफ के एक अधिकारी ने कहा कि वंदे भारत मेट्रो का परीक्षण भी किया गया है।

चेन्नई से इन शहरों के बीच चलती है वंदे भारत

वंदे भारत ट्रेनें वर्तमान में चेन्नई से तिरुनेलवेली, मैसूरु, कोयंबटूर और विजयवाड़ा तक चलती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, दक्षिणी रेलवे की जोनल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य आर पांडिया राजा ने चेन्नई और नागरकोइल के बीच वंदे भारत सेवा चलाने की बात कही है। वह तेनकासी के जरिए चेन्नई और तिरुवनंतपुरम को जोड़ने वाली एक वंदे भारत ट्रेन भी चाहते थे, जो मदुरै और त्रिची की यात्रा करने वाले यात्रियों को लाभ पहुंचा सके।

पांडिया राजा ने कहा, यह सबरीमाला सीजन के दौरान योजना बनाई गई थी। दो रेक संचालित की जानी चाहिए, एक सुबह चेन्नई से और दूसरी तिरुवनंतपुरम से उसी समय रवाना होगी। एक अन्य सुझाया गया रूट तिरुनेलवेली से बेंगलुरु तक है, जिससे दक्षिणी जिलों के यात्रियों को लाभ होगा।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Times Now के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

Times Now के रिपोर्टर पर हुए हमले पर एकजुट हुआ मीडिया, नेताओं-बुद्धिजीवियों का भी फूटा गुस्सा, बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट